Border 2 First Review: सनी देओल का रौब, वरुण का जोश और दिलजीत का जादू, ब्लॉकबस्टर है बॉर्डर 2,

 Border 2 First Review: सनी देओल का रौब, वरुण का जोश और दिलजीत का जादू, ब्लॉकबस्टर है बॉर्डर 2

Border 2 First Review: सनी देओल स्टारर वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज होते ही चर्चा में आ गई है. फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने इसे 4.5 स्टार देते हुए 'ब्रीथटेकिंग'बताया है. रिव्यू के मुताबिक, सनी देओल फिल्म की जान हैं, जिनका रौब और दमदार डायलॉग्स थिएटर में तालियां बटोरते हैं. वहीं वरुण धवन का जोश और इंटेंस परफॉर्मेंस सरप्राइज करती है, जबकि दिलजीत दोसांझ हर सीन में अपने जादू से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं.

1997 की क्लासिक फिल्म ‘बॉर्डर’ की विरासत को आगे बढ़ाती फिल्म ‘बॉर्डर 2’ आज यानी 23 जनवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म के रिलीज होने के बाद सनी देओल और वरुण धवन स्टारर फिल्म की पहला रिव्यू सामने आया है. आप भी सोच रहे हैं कि फिल्म कैसी है तो फिल्म का फर्स्ट रिव्यू तो कहता है कि फिल्म ब्लॉकबस्टर है. ट्रेड एक्सपर्ट और समीक्षक तरण आदर्श ने आधी रात के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म की डिटेल रिव्यू शेयर करते हुए इसे 4.5 स्टार दिए हैं. चलिए बताते हैं उन्होंने फिल्म को लेकर क्या कहा

तरण आदर्श ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर लिखा, ‘बॉर्डर 2 आपका दिल गर्व से भर देती है… फिल्म देश के साथ-साथ सशस्त्र बलों को भी सलाम करती है… स्ट्रॉंगली रिकमेंडेड.’ उन्होंने निर्देशक अनुराग सिंह की तारीफ करते हुए कहा, ‘उन्होंने एक जोरदार, भावनात्मक रूप से आवेशपूर्ण युद्ध महाकाव्य पेश किया है जो स्केल, ईमानदारी और आत्मा पर खरा उतरता है, साथ ही कल्ट क्लासिक ‘बॉर्डर’ की विरासत का सम्मान करता है.’
धांसू है ‘बॉर्डर 2’
रिव्यू में खास तौर पर फिल्म के वॉर सीक्वेंस की तारीफ की गई है. तरण आदर्श ने इन्हें ‘ब्रीथटेकिंग’ यानी धांसू बताते हुए लिखा कि फिल्म में एक्शन केवल दिखावे के लिए नहीं है, बल्कि कहानी और किरदारों की भावनाओं को आगे बढ़ाने का काम करता है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिल्म का संतुलन स्पेक्टेकल और सेंटिमेंट के बीच बेहद प्रभावशाली है.

शानदार एक्शन, इमोशनल म्यूजिक और दमदार डायलॉग्स
अपने रिव्यू में उन्होंने डायलॉग्स और म्यूजिक को भी फिल्म की बड़ी ताकत बताया गया है. तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म के डायलॉग्स ‘शार्प, हार्ड-हिटिंग और देशभक्ति से भरपूर हैं.’ उन्होंने दावा किया कि कई पंचलाइन थिएटर में तालियों और सीटियों का माहौल बनाएंगी. संगीत की बात करें तो पहले पार्ट के दो आइकॉनिक गानों-‘घर कब आओगे’ और ‘जाते हुए लम्हों’ के रीक्रिएटेड वर्जन दर्शकों को भावुक कर देंगे.

सनी को बताया ‘बीटिंग हार्ट’, वरुण धवन को ‘बिग सरप्राइज’
परफॉर्मेंस की बात करें तो रिव्यू में सनी देओल की जमकर तारीफ की. उन्होंने सनी को फिल्म का ‘बीटिंग हार्ट’ बताया. उन्होंने लिखा- ‘सनी देओल फिल्म का दिल हैं… जब वे दहाड़ते हैं, थिएटर फट पड़ेगा, खासकर पावर-पैक्ड लाइन्स पर. यह विंटेज सनी देओल है. कमांडिंग, राइटियस और अनफॉरगेटेबल.’ वरुण धवन को ‘बिग सरप्राइज’ बताते हुए तरण ने कहा कि वे इंटेंसिटी, वल्नरेबिलिटी और फायर लाते हैं, जो साबित करता है कि मजबूत राइटिंग और अच्छे किरदार में वे चमकते हैं. दिलजीत दोसांझ को ‘हर सीक्वेंस में देखने लायक डिलाइट’ बताया गया, जबकि अहान शेट्टी को ‘सीजनड परफॉर्मर्स के साथ अपना दम दिखाने’ के लिए सराहा गया.

सिनेमाघरों में दिखेगी वीरों की कहानी
‘बॉर्डर 2’ 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है, जो मूल फिल्म की तरह देशभक्ति और सैनिकों के बलिदान को केंद्र में रखती है. फिल्म में सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी लीड रोल्स में हैं. इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है. रिलीज गणतंत्र दिवस से ठीक पहले 23 जनवरी को हुई है, जो देशभक्ति की भावना को और मजबूत करती है. ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग कर सकती है, खासकर सिंगल स्क्रीन्स पर जहां सनी देओल की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मन शंकर वर प्रसाद गारू बॉक्स ऑफिस: चिरंजीवी, नयनतारा स्टारर भारत में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली 2026 की दूसरी तेलुगु फिल्म बन गई

Border 2 Movie Download: पूरी जानकारी, रिलीज डेट, OTT और लीगल गाइड

बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन: क्या यह माना शंकरा वर प्रसाद गारू को पछाड़कर 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बना पाएगी?